मुरैना में रेप के आरोपी की जगह दादा को उठा लाई पुलिस, जानिए मामला
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने रेप के आरोपी की जगह उसके 73 साल के दादा को उठाकर थाने लाई और घंटों बैठाए रखी. इस घटना के बाद ग्वालियर हाईकोर्ट की वकील थाने पहंचीं और संबंधित अधिकारी से इस बारे में पूछा तो उनसे भी अभद्रता की गई. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को पुलिस बलात्कार के मामले में नामजद आरोपी अरुण धाकड़ की तलाश में उसके घर पहुंची. अरुण के नहीं मिलने पर पुलिस उसके 73 वर्षीय दादा गोपाल धाकड़ को बिना वारंट थाने ले गई. परिवार का आरोप है कि बुजुर्ग को करीब पांच घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया. इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई और दवाइयां लेने तक की अनुमति नहीं दी गई. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रास्ते में 50 हजार रुपये की मांग की गई.
घटना की सूचना मिलने पर ग्वालियर हाईकोर्ट की अधिवक्ता अल्पना सिकरवार कैलारस थाने पहुंचीं. उन्होंने एसआई मनोज यादव से पूछा कि गोपाल धाकड़ को किस कानूनी आधार पर थाने लाया गया है. वकील ने वारंट, शिकायत या अन्य दस्तावेज दिखाने की मांग की. आरोप है कि एसआई ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कथित तौर पर कहा, हाईकोर्ट से ही पूछ लेना. इतना ही नहीं, महिला पुलिस बुलाकर वकील को गिरफ्तार कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. जब वकील ने स्वयं को हाईकोर्ट की वकील बताया, तब भी एसआई ने कथित तौर पर कहा कि कोई वकील उनसे सवाल नहीं कर सकता. स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रधान आरक्षक पंचम ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान एसआई ने अभद्र टिप्पणी कर माहौल और बिगाड़ दिया.

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ