आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा,डिवाइडर से टकरायी कार, पंजाब के कॉन्ट्रेक्टर की मौत,चार घायल
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में किलोमीटर 41+400 (एलएचएस) के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में पंजाब के बरनाला जिले के ग्राम सैनीबाल निवासी हरपाल सिंह पुत्र मेजर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कार चालक हरदीप शर्मा पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम रायसर, थाना महर कला, जिला बरनाला सहित लखविंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गुरमा, थाना फुल्लीबाल, जिला बरनाला और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मदद से ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी कार सवार पंजाब से लखनऊ मशीनों के पुर्जे खरीदने जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंची। यूपीईडा (UPEIDA), पीआरवी 5619, एसएसडी टीम, सेफ्टी टीम और क्रेन को तत्काल बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तेजी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार संख्या PB 01 F 1163 को सड़क से हटवाकर पीली पट्टी पर खड़ा कराया और बाद में उसे थाना मटसेना भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात बाधित न हो। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि टीमों की तत्परता से यातायात जल्द ही सामान्य करा दिया गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान