कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री एक वीडियो में नजर आई, जो खुद सोशल मीडिया हैंडल पर सोनाक्षी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर इकबाल कार में 'वीआईपी' गाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनक्षी का वीडियो
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जहीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों कार में 'वीआईपी' गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। गाने पर दोनों का मजेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
सोनाक्षी का नोट
सोनाक्षी ने पति जहीर के साथ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हमारी घेड़ी, हमारा राज'। जहीर ने भी इस वीडियो पर हंसने और रोने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और तारीफ जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
सोनाक्षी की शादी और करियर
सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल के रिश्ते के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली थी। यह घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार सुधीर बाबू के साथ फिल्म 'जटाधारा' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी ने साउथ में डेब्यू किया है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज हुई थी।

मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल