यूपी में शादी समारोह में गोलीकांड से हड़कंप
सहारनपुर|यूपी के सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर डांस करते समय चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।शिवचरण रोहिल्ला (50) अग्रवाल धर्मशाला के निकट एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम वेद विहार निवासी नवीन उपाध्याय के यहां आयोजित था। बताया जा रहा है कि डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाना बज रहा था और कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के हाथ में तमंचा था, जिससे अचानक गोली चल गई। गोली सीधे शिवचरण रोहिल्ला को जा लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई।परिजन और अन्य लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी अभिनंदन सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग की अपील
संपत्ति विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, अधेड़ पर गोली चलाकर हमला
पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे पहली बार, सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में ली सदस्यता
केकेआर मुकाबले में मुकुल का जलवा, गावस्कर हुए प्रभावित
भोपाल में कृति सैनन का दौरा, स्कूल और पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीतिक गलियारों में शोक, अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन