ट्रंप का आदेश.....अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा
वाशिंगटन। अमेरिका में फिर अवैध प्रवासन और सड़क सुरक्षा का मुद्दा गर्मा गया है। अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में डेलिला लॉ पारित करने की अपील की है। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य राज्यों द्वारा अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाना है।राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस विधेयक का नाम डेलिला कोलमैन के सम्मान में रखा गया है, जो पहली कक्षा की छात्रा है और एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थी। यह दुर्घटना एक सेमी-ट्रक से हुई, जिसे कथित रूप से एक अवैध प्रवासी चला रहा था और उसके पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद था।
ट्रंप ने कहा कि कई अवैध प्रवासी इंग्लिश नहीं जानते और सड़क संकेतों को पढ़ने में सक्षम नहीं होते। उनके अनुसार, यह स्थिति सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि डेलिला लॉ पारित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी राज्य अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी न कर सके।
व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि इस दुर्घटना में डेलिला को गंभीर सर पर चोट (ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी) और सेरेब्रल पाल्सी हो गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें जीवनभर विशेष देखभाल और चिकित्सा सहायता की आवश्यकता रहेगी। इस हादसे के लिए जिम्मेदार चालक प्रताप सिंह बताया जा रहा है, जो भारत से आया एक अवैध प्रवासी है। वह वर्ष 2022 में अमेरिका की सीमा पार कर देश में दाखिल हुआ था।

पीएम मोदी ने असम रैली में उछाला शाही परिवार का नाम, हार का शतक लगाने की चेतावनी
हिमंता बोले, कोर्ट में जाएगा मामला: फर्जी पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप
MS Dhoni का हवाला देते हुए रायुडू का बड़ा बयान
राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, तीसरे उम्मीदवार की तैयारी
सर्दियों में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब तक पैदल निरीक्षण के लिए टीम गई मार्ग पर
तीन भाषा फॉर्मूला: तमिलनाडु में नई बहस, स्टालिन का कड़ा रुख
टिम डेविड बोले- इस खिलाड़ी की सलाह से बदला मेरा खेल
शेयर बाजार में शानदार वापसी: सेंसेक्स उछला, निफ्टी ने 22800 पार किया
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस का समीकरण डगमगाया