अंकिता और विक्की में एक बार फिर हुआ झगड़ा, पति को बताया 'फालतू'; मुनव्वर ने किया मनारा को रोस्ट
बिग बॉस 17 के बीते वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन ने फैंस को सकते में डाल दिया था। मगर इस बार उन्हीं घरवालों की वजह से उनकी शो में वापसी हुई है। उन्हें घर में वापस देख फैंस खुशी से फूले नहीं समाए हैं। वहीं उनके वापस आने से समर्थ और ईशा को सदमा लगा है। अब आने वाले एपिसोड में घर में एक टास्क होगा, जिसमें अंकिता, विक्की का नाम लेती हैं और हथोड़े से वार करती हैं। इस पर दोनों की एक बार फिर बहस शुरू हो जाती है।
अंकिता ने बताया विक्की को 'फालतू'
'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर तू तू-मैं मैं होते देखने को मिल रही है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से घर के उस सदस्य को फालतू बताना है, जिसका कोई योदगान नहीं होता। जब अंकिता की बारी आती है, तो वह टास्क में विक्की जैन को फालतू बताती हैं।
अंकिता, मुनव्वर का साथ देते हुए कहती हैं, ''विक्की फालतू में घुसता है। फटे में टांग अड़ाता है। मुन्ना तो कुछ बोलता ही नहीं।''इसके बाद फालतू लिखे बोर्ड पर वह हथोड़ी से जोर से मारती हैं। अंकिता के बिहेवियर को देख यह आभास होता है कि वह अपने पति से कितना गुस्से में हैं। अंकिता के इस बिहेवियर पर विक्की काफी गुस्सा हो जाते हैं और दोनों के बीच एक बार फिर बहस शुरू हो जाती है।
मुनव्वर ने की मनारा की बेइज्जति
इसके बाद सलमान खान दूसरा टास्क करवाते हैं। इस गेम में सभी को अपने मनमुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट की प्यार से बेइज्जति करती है। मुनव्वर, मनारा के खिलाफ बात करते हैं। वह मनारा को पतंग बताते हैं, जो बिना डोर के कोई डायरेक्शन नहीं लेती। हालांकि, मनारा उन्हें जवाब देती हैं कि वह जो पतंग बना रहे हैं, वो सबको दिख रहा है। इस पर मुनव्वर बोलते हैं कि मेरे से बाहर आओ मनारा।

क्विंटन डिकॉक का विस्फोटक शतक, तीन दिग्गज बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड पीछे छोड़े
वाराणसी नदेसर शूटआउट: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धनंजय सिंह की अपील खारिज
इंडिगो की लगातार गड़बड़ियों पर MP सरकार की सख्ती, कैलाश बोले—कमियां तुरंत दूर करें
कैंसर मामलों में उछाल: भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा केस
शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा