Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट, कहा....
कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फैमिली वीक को लेकर चर्चा में हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां ने शो में शिरकत की है। सारे फैमिली मेंबर्स में विक्की की मां रंजना जैन हाईलाइटिंग प्वाइंट हैं। जैसा की व्यूअर्स को उम्मीद थी उनके आने से शो में अलग लेवल का ड्रामा होते देखने को मिलेगा, हुआ भी वैसा ही। हालांकि, अब वह शो से बाहर आ गई हैं। उन्होंने बाहर आकर अंकिता के लिए कुछ ऐसा कहा, जिसका फेवर कंगना रनोट ने किया है।
'बिग बॉस' के घर से बाहर आईं विक्की की मां
रंजना जैन ने सलमान के शो में कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। हालांकि, इस दौरान लोगों को अंकिता और उनके बीच तू तू-मैं मैं भी होते देखने को मिली। बिग बॉस के घर में एक दिन बताने के बाद अब विक्की की मां बाहर आ गई हैं। बाहर आते ही उन्होंने शो के फॉर्मैट पर कई बातें की।
अंकिता की तारीफ में कही ये बात
रंजना जैन ने बाहर आकर कई इंटरव्यू दिए हैं। उन्होंने अंकिता और विक्की के रिलेशन पर बात की। विक्की की मां ने कहा कि वह अपने बेटे को समझा कर आई हैं कि अगर अंकिता टाइम मांगती है, तो उसे टाइम देना चाहिए। वह अच्छी बहू है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो देखकर अच्छी नहीं लगी। उन्होंने अंकिता के विक्की को लात मारने वाले इंसीडेंट के बारे में बात की।
अंकिता को बताया विनर?
विक्की की मां ने कहा, ''हमे लगता है कि ये लोग अपने चेहरों को ही लाते हैं। जैसे कलर्स का कोई शो आएगा, तो अंकिता काम करने आ जाएंगी। विक्की बिजनेस मैन है। ये सोचकर उसे विनर नहीं बनाया जा सकता है। वैसे तो गेम देखकर लगता है कि विक्की को ही आना चाहिए। अभी तो लग रहा है कि ये लोग अंकिता को ही जिताएंगे, जिस तरह वो लोग अंकिता का साथ दे रहे हैं।''
विक्की की मां के समर्थन में उतरीं कंगना रनोट
रंजना जैन की बातों का कंगना रनोट ने समर्थन किया है। उन्होंने अंकिता लोखंडे की तारीफ किए जाने पर कहा, ''मीडिया इनकी फैमिली को तोड़ने का पूरा काम कर रही है। वह आपको ये नहीं बताएंगे कि विक्की की मां ने अंकिता की तारीफ की है। वह अपनी बहू के लिए चियर कर रही हैं। रियलिटी शो आते और जाते हैं, लेकिन परिवार हमेशा के लिए होता । उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता जीत जाए, लेकिन अपनी शादी के दम पर नहीं।
इसी महीने है ग्रैंड फिनाले
बता दें कि 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले इस महीने की 28 तारीख को है। शो में 9 कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। इस हफ्ते के लिए अंकिता और ईशा को छोड़ बाकी सारे कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं।

अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री चौहान
OBC आरक्षण विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और 27% कोटे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है, संगमरमर की खूबसूरती और हाथियों वाला गेट है खास
सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों पर शिकंजा, नए कॉलेज खोलने के लिए कड़े होंगे नियम
उज्जैन में रावण दहन पर छिड़ी बहस, चार दशहरा समितियों को लीगल नोटिस से बढ़ी हलचल
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ममता का बयान, लोकतंत्र बचाने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान
पुणे MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव, निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन पर विचार कर रही शिंदे शिवसेना