कोरिया में 15 नवम्बर को मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
रायपुर : आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और गौरव का पर्व जनजातीय गौरव दिवस इस वर्ष 15 नवम्बर को कोरिया जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, खरवत बैकुंठपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे।
कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सरकारी संस्थानों, आश्रम छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों और समुदाय के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।
जनजातीय विकासखण्डों में विशेष लाभार्थी शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, जाति प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सिकल सेल जांच और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें।

राजनांदगांव बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र? फर्टिलाइजर प्लांट को लेकर CM साय ने कही बड़ी बात
PM मोदी ने दी धार को बड़ी सौगात, जोबट-टांडा रोड रेलखंड का हुआ लोकार्पण
दारा सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सजा माफी पर जल्द फैसला लेने के निर्देश
‘बच्चियों को पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं’, CM साय ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय में हुआ मंथन
एफिल टावर विवाद, चीन और पाकिस्तान… MEA ने एक साथ कई मुद्दों पर खोला सरकार का रुख
सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों का गुस्सा, कुलपति के कार्यक्रम में NSUI का प्रदर्शन
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में बढ़ाया आंदोलन
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ी सुरक्षा चूक? बंदूक के साथ दो संदिग्ध हिरासत में
नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीर, पुल टूटे तो कई इलाकों का संपर्क कटा