रोज लगाते हैं तिलक? तो इन 4 बातों का रखें ध्यान
Hindu Religion में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले माथे पर तिलक लगाने का विधान सदियों पुराना है. यही नहीं, कुछ लोग रोज पूजा के दौरान टीका लगाते हैं. बिना तिलक लगाए पूजा नहीं करते. माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से मन शांत और एकाग्र रहता है. शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
वहीं, सभी लोग एक जैसा तिलक नहीं लगते. कोई लंबा तिलक लगाते हैं तो कोई गोल. कोई त्रिपुंड या भस्म लगाता है. वहीं, तिलक लगाने का एक नियम होता है, ताकि तिलक से शुभ फल की प्राप्ति हो. अगर जातक नियम अनुसार तिलक नहीं लगाते तो मन की एकाग्रता भंग हो सकती है. आप गलत ढंग से तिलक लागते हैं तो इसके विपरीत परिणाम भी दिख सकते हैं.
पाप हो जाते हैं नष्ट
तिलक लगाने की परंपरा ऋषि-मुनियों के काल से है. मस्तिष्क पर तिलक लगाने से सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है. दिन भर में भूल-चूक से हुआ पाप भी नष्ट हो जाता है. सभी संप्रदाय के लोग अलग-अलग तरह से तिलक लगाते हैं, जैसे वैष्णव संप्रदाय के लोग त्रिपुंड उर्दपुण्ड तिलक लगाते हैं, यानी खड़ी रेखा बनती है. शैव संप्रदाय के लोग त्रिपुंड और जो शाक्त संप्रदाय के लोग हैं वो लाल चंदन अवश्य लगाते हैं
1. तिलक लगाते वक्त हाथ को रखे सिर के पीछे
जब भी आप तिलक लगाएं तो बाएं हाथ को सिर के ऊपर या पीछे रहना चाहिए, ताकि उस समय दिमाग में कोई भी नकारात्मक चीज न आए. साथ ही जब भी खुद को तिलक लगाएं तो अनामिका या अंगूठे से लगाएं. क्योंकि अंगूठे का संबंध शुक्र से है जो धन वैभव संपदा का कारक ग्रह माना जाता है.
2. उत्तर या पूर्व दिशा में खड़े होकर तिलक लगाएं
मनुष्य के जीवन में दिशा का प्रभाव खास होता है. जब भी आप तिलक लगाएं तो उत्तर या पूर्व की दिशा में ही खड़ा होकर तिलक लगाएं, नहीं तो शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी. जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.
3. तिलक लगाते वक्त मंत्रों का उच्चारण
तिलक लगाते वक्त एक मंत्र का उच्चारण अवश्य करना चाहिए, वह मंत्र है “ॐ चंदनस्य महत्पुण्यं पवित्रं पापनाशनम् आपदां हरते नित्यं, लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा.”
4. तिलक लगाने के बाद न करें तामसिक भोजन
तिलक लगाने के बाद तामसिक भोजन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो दिनभर के पुण्य नष्ट हो जाएंगे और परेशानियां बढ़ जाएंगी.

शेयर बाजार में हरी बहार: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी रिकॉर्ड स्तर के करीब
आलोचनाओं के बीच संजू सैमसन के पिता की अपील—अब उसे परेशान न किया जाए
घूस लेते पकड़ी गई लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी
खिताब की दहलीज पर आकर चूकीं ये टीमें, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार
‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर बनाई रील, चार आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई
मैदान पर वही दबदबा! क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
किसानों के लिए आफत बना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: MSP पर गेहूं बिक्री में आ रही दिक्कत
नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- रणवीर सिंह का ये अवतार है माइंड ब्लोइंग
बेटे की उपलब्धियों पर गर्व, पंकज कपूर ने कहा- शाहिद कपूर ने अपने दम पर सब हासिल किया