एजाज खान और पवित्रा पुनिया का चार साल बाद टूटा रिश्ता, कपल ने अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
रियलिटी शोज बिग बॉस 14 में एजाज खान और पवित्रा पुनिया के प्यार की शुरुआत हुई थी। शो खत्म होने के बाद भी इस कपल ने सालों तक एक-दूसरे के को डेट किया।
वहीं अब खबर है कि ये कपल अलग हो गया है। ये कपल चार साल रिश्ते में रहने के बाद अब अलग होता नजर आ रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं।
चार साल बाद टूटा रिश्ता
एजाज खान और पवित्रा पुनिया की प्रेम कहानी बिग बॉस 14 में शुरु हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिले, लेकिन शो से बाहर जाने तक ये रिश्ता प्यार में बदल गया था। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद अब ये कपल अलग हो गया है।
रिश्ता टिक नहीं सका- एक्ट्रेस
रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल पांच महीने पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुका है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पवित्रा पुनिया ने अपने टूटते रिश्ते की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ''हर चीज की एक शेल्फ लाइफ होती है, कुछ भी परमानेंट नहीं होता। रिश्तों में भी, एक शैल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं महीनों पहले अलग हो गए हैं और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता टिक नहीं सका।
एजाज ने कहीं ये बात
इस बारे में एजाज का कहना है कि, “मुझे उम्मीद है कि पवित्रा को वह प्यार और सफलता मिलेगी जिसकी वह हकदार है। वह हमेशा मेरी दुआओं का हिस्सा रहेंगी।”
कपल ने की थी सगाई
एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने सगाई की थी। एजाज ने पवित्रा को डायमंड रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज किया था। सगाई के बाद से ही उनके फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते थे, लेकिन अब फैंस का सपना पूरा नहीं होगा। बता दें, ये कपल लिव-इन में रह रहे थे। हालांकि, अब एक्टर अपने मलाड वाले घर में वापसी शिफ्ट हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर किया पूजन
भाटापारा में स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत समेत 5 घायल
मेट्रो को लेकर गरमाई राजनीति, जीतू पटवारी ने साधा आलोक शर्मा पर निशाना
खाने में मिलाई नींद की गोलियां, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को निपटाया; शव के पास बैठ देखी अश्लील वीडियो
रिश्वत केस में बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल को किया बरी
हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: मिड-डे मील में लापरवाही देख भड़के जज, 3 शिक्षक तत्काल निलंबित
बसंत पंचमी 2026 पर घर सजाने के लिए मंगाएं पीले फूलों के बीज, जानें खास किस्में