MCX पर सोने-चांदी में गिरावट, जानें आज के ताजा भाव और वजह
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुएं लाल निशान के साथ खुलीं और इनके भाव में करीब 0.3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं पर बिकवाली का दबाव बना रहा।
सोने में सीमित दायरे का कारोबार
एमसीएक्स पर सोने का 5 अक्तूबर 2026 का अनुबंध पिछले बंद भाव 1,52,767 रुपये के मुकाबले गिरावट के साथ 1,52,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह के सत्र में यह 409 रुपये यानी 0.27 फीसदी की सुस्ती के साथ 1,52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। अब तक के कारोबारी सत्र में सोने ने 1,52,225 रुपये का निचला स्तर और 1,52,483 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जो यह दर्शाता है कि बाजार में कारोबार सीमित दायरे में बंधा हुआ है।
चांदी के भाव में भी नरमी
चांदी के 4 दिसंबर 2026 अनुबंध की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। यह पूर्व बंद भाव 2,37,658 रुपये के मुकाबले 2,37,176 रुपये प्रति किलो पर खुली। शुरुआती घंटों में चांदी 673 रुपये यानी 0.28 फीसदी टूटकर 2,36,985 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान इसने 2,36,423 रुपये का निचला स्तर देखा, जबकि इसका उच्च स्तर 2,37,658 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 0.56 फीसदी गिरकर 66 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही।
अमेरिकी आंकड़े और मजबूत डॉलर बना दबाव की वजह
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कीमती धातुओं में आई इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़े हैं। इन आंकड़ों के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाएं बलवती हो गई हैं, जिससे बुलियन मार्केट पर दबाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स के 99 के स्तर के आसपास मजबूत बने रहने से भी सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है।

अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री चौहान
OBC आरक्षण विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और 27% कोटे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है, संगमरमर की खूबसूरती और हाथियों वाला गेट है खास
सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों पर शिकंजा, नए कॉलेज खोलने के लिए कड़े होंगे नियम
उज्जैन में रावण दहन पर छिड़ी बहस, चार दशहरा समितियों को लीगल नोटिस से बढ़ी हलचल
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ममता का बयान, लोकतंत्र बचाने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान
पुणे MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव, निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन पर विचार कर रही शिंदे शिवसेना