समंदर किनारे हार्दिक पांड्या और माहिका का प्यार छलका, बर्थडे तस्वीरों ने मचाई सनसनी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 11 अक्तूबर को अपना 32वां जन्मदिन अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका के साथ मनाया। एशिया कप 2025 जीत के बाद छुट्टियों के मूड में दिख रहे हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीच वेकेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए। बताया जा रहा है कि यह जश्न मालदीव के एक प्राइवेट बीच रिसॉर्ट में हुआ, जहां हार्दिक और माहिका ने एकांत और सुकून भरे माहौल में जन्मदिन मनाया।
गर्लफ्रेंड के साथ पहली ऑफिशियल तस्वीरें
हार्दिक और माहिका के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कुछ महीनों से चर्चा में थीं, लेकिन अब यह जोड़ी सोशल मीडिया पर ऑफिशियल होती दिख रही है। तस्वीरों में दोनों को बीच पर हाथों में हाथ डाले टहलते हुए, हंसते-मुस्कुराते और साथ में पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में हार्दिक महीका के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखे, जबकि दूसरी में दोनों ने डिनर पार्टी के लिए एलेगेंट आउटफिट्स पहने थे। हार्दिक के पोस्ट में एक चॉकलेट बर्थडे केक, कुछ सरप्राइज गिफ्ट्स, और बीच पर डूबते सूरज के साथ रोमांटिक पल भी नजर आए।
परिवार भी था जश्न का हिस्सा
हार्दिक की साझा की गई तस्वीरों में सिर्फ माहिक ही नहीं, बल्कि उनका बेटा अगस्त्य, मां और दादी भी नजर आए। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हार्दिक ने इस बार अपने जन्मदिन को परिवार और नए रिश्ते दोनों के साथ सेलिब्रेट किया। फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया और सोशल मीडिया पर हार्दिक को रोमांटिक दिल वाला पारिवारिक व्यक्ति बताया।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा, 24 वर्षीय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने भारतीय फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह कई बड़े डिजाइनर्स के साथ काम कर चुकी हैं और इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024 में उन्हें 'मॉडल ऑफ द ईयर' का खिताब मिला था। माहिका को एली मैगजीन ने भी 'मॉडल ऑफ द सीजन' के रूप में फीचर किया था। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज, शॉर्ट फिल्म्स और ब्रांड कैंपेन में काम किया है।

राजनांदगांव बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र? फर्टिलाइजर प्लांट को लेकर CM साय ने कही बड़ी बात
PM मोदी ने दी धार को बड़ी सौगात, जोबट-टांडा रोड रेलखंड का हुआ लोकार्पण
दारा सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सजा माफी पर जल्द फैसला लेने के निर्देश
‘बच्चियों को पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं’, CM साय ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय में हुआ मंथन
एफिल टावर विवाद, चीन और पाकिस्तान… MEA ने एक साथ कई मुद्दों पर खोला सरकार का रुख
सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों का गुस्सा, कुलपति के कार्यक्रम में NSUI का प्रदर्शन
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में बढ़ाया आंदोलन
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ी सुरक्षा चूक? बंदूक के साथ दो संदिग्ध हिरासत में
नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीर, पुल टूटे तो कई इलाकों का संपर्क कटा