IND vs NZ: नागपुर में ‘सिक्सर’ शर्मा शो! अभिषेक ने जड़े 8 गगनचुंबी छक्के, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
IND vs NZ: कल नागपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. भारत ने इस मैच में 48 रन से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनानी ली है. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों को पुराने ‘युवराज सिंह’ की याद दिला दी. पहले टी20 में अभिषेक ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के हर कोने में बाउंड्री की बौछार कर दी.
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में केवल चौकों और छक्कों से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. उन्होंने 35 गेंदों में 86 रन की पारी खेली. जिसमें 8 छक्के और 5 चौके जड़े. अभिषेक ने इस मैच में टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने केवल 165 पारियों में यह मुकाम हासिल कर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
गुरु युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने वह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली, जिसका इंतजार मैच शुरू होने से पहले ही किया जा रहा था. उन्होंने इस मैच में दो छ्क्के लगाते ही युवराज सिंह (74 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 81 छक्के पूरे कर लिए हैं. युवी ने जहां 74 छक्के 58 मैचों में लगाए थे, वहीं अभिषेक ने यह कारनामा मात्र 34वें मैच में कर दिखाया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ नया भारतीय रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में सबसे ज्यादा छक्के (8) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ एक मैच में 7-7 छक्के लगाए थे.
वर्ल्ड कप 2026 के लिए ‘तैयार’ हैं अभिषेक
अभिषेक की इस पारी ने चयनकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वे वर्ल्ड कप में ओपनिंग के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं. उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि उन्होंने बिना किसी डर के 180+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो आधुनिक टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी मांग है.

OBC आरक्षण विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और 27% कोटे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है, संगमरमर की खूबसूरती और हाथियों वाला गेट है खास
सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों पर शिकंजा, नए कॉलेज खोलने के लिए कड़े होंगे नियम
उज्जैन में रावण दहन पर छिड़ी बहस, चार दशहरा समितियों को लीगल नोटिस से बढ़ी हलचल
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ममता का बयान, लोकतंत्र बचाने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान
पुणे MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव, निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन पर विचार कर रही शिंदे शिवसेना
रियाद एयरपोर्ट बंद, भारतीय एयरलाइंस ने 17 अक्टूबर तक रद्द कीं कई उड़ानें