चौंकाने वाला मामला: मृत शख्स की कब्र खोदी, वकील ने दिया 'लाश से पैसे कमाने' का आइडिया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कब्र को डेढ़ साल बाद खोदा गया और शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई. शख्स की साल 2023 में मौत हुई थी. अब एक वकील ने उसके परिजनों को मुआवजा दिलाने का लालच दिया और मामले में केस करने की सलाह दी. उसने मामले को नया रूप दिया और बताया कि मृतक की मौत सांप के काटने से हुई थी, जिसके बदले मुआवजा दिया जाए.
ये मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव से सामने आया है. यहां 12 नवंबर 2023 को शिव कुमार घृलहरे ने जहर खा लिया था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी दो दिन बाद मौत हो गई थी. अब शिव कुमार की मौत के करीब डेढ़ साल बाद वकील कामता साहू ने उसके परिवार वालों को मुआवजा दिलाने का लालच दिया और केस को सांप के काटे जाने का रूप देने की बात कही.
फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई
शिव कुमार के परिवार वालों ने वकील की बात मान ली. इसके बाद परिवार वालों और वकील ने प्रियंका सोनी नाम के डॉक्टर से मदद ली और एक फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई. उसका सीधा मकसद सरकार से शिव कुमार की मौत के बदले मुआवजा लेना था. शव को कब्र से निकालने के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौजूद थी.
केस का मास्टरमाइंड वकील
इस मामले का खुलासा 9 मई को हुआ, जब पुलिस ने डॉक्टर और वकील के साथ ही परिवार वालों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सामने आया कि इस पूरे केस का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू है. उसी ने शिव कुमार के परिजनों को लालच देकर इस काम को करने के लिए कहा और फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई. इसके बाद मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया.
विशेषज्ञों की टीम ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा. लेकिन कहा गया कि ज्यादा समय बीत जाने की वजह से शव पूरी तरह डिकंपोज हो चुका है. ऐसे में सटीक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार कर पाना अब मुश्किल होगा. अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर