मुनव्वर फारुकी और हिना खान साथ आएंगे नजर, वायरल हुईं ये तस्वीरें
'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी के पास ये शो जीतने के बाद बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। उनके कई और रियलिटी शो में होने की चर्चा तेज है। हालांकि, मुनव्वर ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा नहीं किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह टेलीविजन इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं।
कोलकाता से मुनव्वर की तस्वीरें वायरल
मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग तो पहले से ही थी, 'बिग बॉस 17' के बाद इस तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है। फैंस उन्हें दूसरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखने के इच्छुक हैं। इस बीच कोलकाता की गलियों से उनकी 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम हिना खान के साथ कुछ फोटो सामने आई है।
बंगाली अटायर में नजर आए मुनव्वर और हिना
हिना खान और मुनव्वर फारुकी, कोलकाता में एक म्यूजिक शूट के लिए गए हैं। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों बंगाली अटायर में नजर आ रहे हैं। जहां हिना ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी पहने नजर आईं, वहीं मुनव्वर सफेद रंग के धोती-कुर्ता में नजर आए। सेट पर दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखे जा सकते हैं।
हिना खान ने शेयर की फोटो
इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस हिना खान ने कोलकाता की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने वहां के लोकल फूड से लेकर अलग-अलग कल्चर के खानों की तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की। फैंस को अब हिना और मुनव्वर की सिजलिंग जोड़ी का रोमांस म्यूजिक वीडियो में देखने का इंतजार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर किया पूजन
भाटापारा में स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत समेत 5 घायल
मेट्रो को लेकर गरमाई राजनीति, जीतू पटवारी ने साधा आलोक शर्मा पर निशाना
खाने में मिलाई नींद की गोलियां, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को निपटाया; शव के पास बैठ देखी अश्लील वीडियो
रिश्वत केस में बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हेड कांस्टेबल को किया बरी
हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: मिड-डे मील में लापरवाही देख भड़के जज, 3 शिक्षक तत्काल निलंबित
बसंत पंचमी 2026 पर घर सजाने के लिए मंगाएं पीले फूलों के बीज, जानें खास किस्में