हर युवा के हाथों में हुनर के लक्ष्य को लेकर प्रशिक्षण दें – टेटवाल
भोपाल : हर युवा के हाथों में हुनर हो और वे स्वयं के साथ-साथ प्रदेश व देश की प्रगति में योगदान दे सकें। इस लक्ष्य के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से युवाओं का कौशल उन्नयन करें। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कही। टेटवाल ने संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला ग्वालियर में कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
टेटवाल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में कौशल उन्नयन के लिये नवाचार करने पर बल दिया। साथ ही कहा कि प्रदेश में तहसील स्तर पर आईटीआई खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार टेटवाल ने रविवार को संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला ग्वालियर का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों से चर्चा की और संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान उन्होंने आह्वान किया कि आप सब पूरी मेहनत और लगन के साथ आईटीआई का कोर्स पूरा करें ओर रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। सरकार आप सबको उद्यमी बनाने में पूर्ण सहयोग करेगी।
संभागीय संयुक्त संचालक कौशल विकास दीपक गंगाजलीवाले ने संभाग में चल रहीं विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह