‘शीशा’ गाने से धमाकेदार वापसी करेंगी सपना चौधरी
डांसर और अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने वाली सपना चौधरी ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। डांसर का एक नया गाना 'शीशा' जल्द रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी सपना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसे सुन यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं।
गाने के बारे में दी जानकारी
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने नए एल्बम ‘शीशा’ का एलान किया है, जो जल्द रिलीज होने वाला है। इसमें सपना व्हाइट ड्रेस संग सिर पर क्राउन पहने दिख रही हैं, जिसमें वो परी जैसी लग रही हैं। इस गाने को राहुल भारद्वाज द्वारा गाया गया है और एल्बम का निर्देशन साहिल संधू ने किया है। इस एल्बम को देसी गीत बैनर के तले तैयार किया गया है।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के इस पोस्ट को देख इंस्टग्राम यूजर्स शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'नए गाने की बधाई सपना। दूसरे यूजर ने सपना के लुक पर कहा कि वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सपना की झलक सबसे अलग।
सपना चौधरी के बारे में
सपना चौधरी टीवी रियलटी शो 'बिग बॉस 11' में प्रतिभागी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपने कई हरियाणवी गानों से दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गानों में 'तेरी आंखों का काजल', 'चटक मटक' शामिल है। इसके अलावा वह भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश
कांग्रेस ने उठाया छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा, बीजेपी सांसद बोले- पहले तेलंगाना पर जवाब दें
'लोगों का भरोसा नहीं चुराया जा सकता'— उद्धव ठाकरे ने तिरंगा विजय रैली से साधा सरकार पर निशाना