महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय ले रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बचत और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की तैयारी का माध्यम बन रही है।
कोरबा नगर के सीतामढ़ी क्षेत्र के विकास नगर की ज्योति पटेल भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें हर माह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। ज्योति पटेल इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उन्होंने दोनों बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में बचत शुरू की है।
पटेल बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें अपने स्तर पर बचत करने का अवसर दिया है। अब बेटियों के भविष्य के लिए थोड़ी-थोड़ी राशि बचाने के लिए उन्हें हर बार पति से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। हर माह मिलने वाली राशि को वे अपनी प्राथमिकता के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि ‘विष्णु भैया’ बहनों के बारे में सोचते हैं। वे समय पर बहनों के खातों में पैसे डाल देते हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से मुझे अपने मन के अनुसार बेटियों के भविष्य के लिए बचत करने की खुशी मिलती है। अब मुझे इसके लिए हर छोटी जरूरत पर पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। ‘विष्णु भैया’ ने बहनों के बारे में सोचकर बहुत अच्छी योजना बनाई है, जिससे हम अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए भी कुछ कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की यह राशि अब केवल मासिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों और सुरक्षित भविष्य के लिए एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बचत बन गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए अभी से तैयारी कर रही हैं।
वे कहती हैं कि ‘विष्णु भैया’ की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। समय पर मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ बचत और भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें