NH-30 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
कांकेर : जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देर रात करीब 3 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी व अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की टक्कर से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसों ने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

OBC आरक्षण विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और 27% कोटे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है, संगमरमर की खूबसूरती और हाथियों वाला गेट है खास
सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों पर शिकंजा, नए कॉलेज खोलने के लिए कड़े होंगे नियम
उज्जैन में रावण दहन पर छिड़ी बहस, चार दशहरा समितियों को लीगल नोटिस से बढ़ी हलचल
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ममता का बयान, लोकतंत्र बचाने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान
पुणे MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव, निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन पर विचार कर रही शिंदे शिवसेना
रियाद एयरपोर्ट बंद, भारतीय एयरलाइंस ने 17 अक्टूबर तक रद्द कीं कई उड़ानें