मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर कौन-सा श्री यंत्र करें स्थापित? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है. इस दिन घरों में साफ-सफाई और पूजा-पाठ के साथ कई लोग श्री यंत्र की स्थापना भी करते हैं. मान्यता है कि श्री यंत्र की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है. लेकिन बाजार में कई तरह के श्री यंत्र मिलते हैं, ऐसे में सही श्री यंत्र का चुनाव करना जरूरी है.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. यह कई त्रिकोणों से मिलकर बना एक विशेष धार्मिक और ज्यामितीय आकार होता है. इसमें नौ आपस में जुड़े त्रिकोण होते हैं, जो मिलकर एक खास आकृति बनाते हैं. हिंदू धर्म में इसे धन, सुख-समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि श्री यंत्र की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. यही वजह है कि दिवाली जैसे शुभ अवसर लोग अपने घर और पूजा स्थल में श्री यंत्र की स्थापना करते हैं.
16D श्री यंत्र माता लक्ष्मी का विशेष स्वरूप
उन्होंने बताया कि बाजार में कई तरह के श्री यंत्र मिल जाते हैं, लेकिन 16D श्री यंत्र को माता लक्ष्मी का विशेष स्वरूप माना जाता है. इसका आकार पिरामिड जैसा होता है और इसमें कई खाने बने होते हैं. माना जाता है कि हर खाने का अपना अलग महत्व है और ये अलग-अलग देवी-देवताओं से जुड़े होते हैं. सबसे ऊपर के खाने में शिवलिंग के रूप में पूजा की जाती है, जबकि दूसरे खानों में भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की पूजा का महत्व बताया गया है.
16 कोटि देवी-देवताओं का वास
कहा जाता है कि इसमें 16 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और एक साथ सभी की पूजा की जा सकती है. इसे साक्षात माता लक्ष्मी का 16D रूप भी माना जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक का श्री यंत्र शुभ माना जाता है. इसे चांदी की प्लेट पर रखकर पूजा करना अच्छा माना जाता है. वहीं तांबे पर मढ़े श्री यंत्र को घर के मंदिर, तिजोरी या दीवार के सामने भी स्थापित करना चाहिए.

राशिफल 15 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
चुप रहने वाली दीदी बनीं गांव की आवाज
धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस
भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान और आदर्श सदियों तक देशवासियों को करते रहेंगे प्रेरित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत – अरुण साव
धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, 240 बोरी धान जब्त
मध्यप्रदेश को देश का मिल्क केपिटल बनाने की कार्ययोजनाओं पर तेजी से काम शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रही है आर्थिक संबल