यह मेकअप गालों, पलकों और होंठों पर हलकी गुलाबी रंगत लिए होता है। आजकल एक बार फिर से ट्रेंड में है। आलिया भट्ट, कृति सैनन, जान्हवी कपूर आदि सभी मोनोटोन लुक में दिखती हैं। तो आप इस रोज़ी मोनोटन लुक को कैसे रिक्रिट कर सकती हैं।

त्वचा के लिए : इस मेकअप के लिए आपको यह समझना होगा कि आपकी त्वचा पूरी तरह तैयार हो। इसके लिए अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें और सूदिंग टोनर, सीरम और ग्लो बढ़ाने वाले मॉयस्चराइजर की लेयर लगाएं। गोल्ड इन्फ्यूज्‍ड फेशियल ऑयल लगाएं। इससे चेहरे पर चमक बढ़ेगी। इसके बाद इसे लॉक करने के लिए प्राइमिंग मिस्ट लगाएं। इससे चेहरा तरोताजा और शाइनी दिखेगा।

बेस बनाएं ऐसे : बेस के लिए हाइड्रेटिंग फाउंडेशन चुनें। चेहरे पर लगाने से पहले इसमें स्ट्रोबिंग क्रीम की कुछ बूंदें मिलाएं। एक ब्लेंडिंग ब्रश का उपयोग कर चेहरे पर एक समान रूप से लगाएं। कॉम्प्लेक्शन को और उभारने के लिए आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। इसके लिए बहुत हल्के शेड का चुनाव न करें। इसके लिए बस एक दो शेड लाइट रख सकती हैं। लूज पाउडर लगाकर सेट करें। बाकी त्वचा को ऐसे ही छोड़े, जिससे ग्लॉसी ग्लो बना रहें।

चीक्स : गोल्डेन अंडरटोन के साथ एक वॉर्म ब्रॉन्जर लें और इसे चीकबोन्स पर लगाएं। इसके बाद, शिमरी रोज़ी पिंक ब्लश में क्रीम मिलाकर लगाएं। अब बीमिंग हाइलाइटर चुनें और अपने रंग को ज्यादा उभारने के लिए लगाएं। डायमंड डस्ट ग्लो पाने के लिए जितना जरूरी हो, उतना हाइलाइटर लगाएं। इससे लुक कंप्लीट दिखेगा।

आई एंड लिप : आइलिड्स और लिप्स के लिए आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप आईशैडो के लिए ब्लश का डबल कोड लगाएं। अपने आईब्रोज़ को ठीक से भरें। आंखों में काजल लगाएं। उसे क्रीमी ब्लश से थोड़ा सा अपने होंठों पर लगाएं और समान रूप से फैलाएं। इसके बाद लिप ग्लॉस लगाकर अपने लिप मेकअप को पूरा करें। इन सभी स्टेप्स को फॉलो कर आपको रोजी मोनोटोन लुक मिलेगा।