छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कहा कि मैं BJP में कभी नहीं जाऊंगा। मैंने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दिया और कॉपी को सार्वजनिक किया था, तब मेरे भी कान पकड़े गए थे। रही बात दूसरी राजनीतिक पार्टी के लोगों से बातचीत करने की तो वह तो होती रहती है। हम लोग तो रोज मिलते रहते हैं। कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतर्कलह पर उन्होंने कहा कि कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

जगदलपुर में दलबदल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी दल को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होकर सरकार गिराना या बनाना इसका सीधा मतलब जनमत का माखौल उड़ाना है। दलबदल विधेयक पर गंभीर चिंतिन करके परिवर्तन को लागू करने का समय आ गया है। आप जिस दल के नाम पर चुनाव लड़े हैं। उसको छोड़ते हैं तो दूसरी पार्टी में नहीं जा सकते। 

BJP पर निशाना साधते हुए सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वो इसलिए सफल इसलिए नहीं हो सकते, क्योंकि यहां कांग्रेस के 71 विधायक हैं। संख्या इतनी ज्यादा है कि वो चाहेंगे तो भी नहीं कर सकते। यदि मकसद सिर्फ चुनाव जीतकर आना है और फिर पार्टी छोड़कर किसी और का साथ देना है तो यह बेहद गलत है। इसके लिए राजनीति दलों को दल बदल कानून पर सख्ती से सोचना होगा। भाजपा नेताओं से हम लोग तो रोज मिलते रहते हैं।