नई दिल्ली । भारत के 122 शहरों में 1000 करोड रुपए से ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1103 हो गई है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट- 2022 बुधवार को जारी की गई है। टॉप 1000 लोगों की सूची में 149 नए नाम शामिल हुए हैं। 1000 करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले परिवारों परिवारों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। नए नामों में फार्मा इंडस्ट्री से जुड़े 126 नाम है। पिछले 1 वर्ष में फार्मा कंपनियों से जुड़े परिवारों की कमाई बड़ी तेजी के साथ बढ़ी है। वहीं केमिकल इंडस्ट्री से जुड़े 20 लोगों के नाम हैं। सूची में जो नए नाम जोड़े गए हैं। उनके पास 3 लाख 18 हजार 200 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
टॉप 10 की सूची
टॉप 10 की सूची में गौतम अडानी 10,94,400 करोड़ की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं इनकी संपत्ति में 116 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। दूसरे नंबर मुकेश अंबानी हैं। इनकी संपत्ति 7,94700 करोड़ की है। इनकी संपत्ति में मात्र 11 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। तीसरे नंबर पर साइरस पूनावाला हैं। 2,05,400 करोड़ की संपत्ति है।इनकी संपत्ति में 25 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। शिव नाडर चौथे नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति 1,85,800 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनकी संपत्ति में 21 फ़ीसदी की गिरावट आई है। पांचवें नंबर पर राधाकिशन दमानी है, इनकी संपत्ति 1,75,100 करोड़ की है। इनकी संपत्ति में 13 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। 6 वें नंबर पर विनोद शांतिलाल अडानी है। इनके पास 1,69,000 की संपत्ति है। इनकी संपत्ति में अभी 28 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। एसपी हिंदूजा के पास 1,65,000 करोड़ की संपत्ति है। यह सातवें स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति में 25 फ़ीसदी की गिरावट आई है। एलएन मित्तल 1,51,800 करोड रुपए की संपत्ति इनके पास है। इनकी संपत्ति में 13 फ़ीसदी की गिरावट आई है। यह आठवें नंबर पर बने हुए हैं।दिलीप सांघवी 9 वें नंबर पर हैं। इनकी संपत्ति 1,33,500 करोड़ की है। इनकी संपत्ति में 12 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। दसवें नंबर पर उदय कोटक हैं। इनकी संपत्ति 1,19,400 करोड़ रुपए की है। इनकी संपत्ति 3 फ़ीसदी बढ़ी है।
भारत में जिस तेजी के साथ अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है। उसी तेजी के साथ भारत से इनका पलायन भी बढ़ रहा है।