अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से ही दिखना शुरू हो जाएगा ठंड का असर


भोपाल । मानसून के काफी हद तक रवानगी के बाद अब लोगों को आने वाली ठंड की चिंता सताने लगी है। दरअसल तेज बारिश के दौर को देखते हुए लोग इस बार ठंड की तेजी की संभावना को लेकर भी चिंतित दिख रहे हैं। वहीं जानकार भी मान रहे हैं कि इस बार राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्से में लंबी सर्दी पडऩे के आसार हैं। मौसम जानकारों का मानना है कि इसका असर अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से ही दिखना शुरू हो जाएगा। इस दौरान दिन का तापमान भले ही ज्यादा रहे, लेकिन अक्टूबर में रातें ठंडी होने लगेंगी। मिल रहे संकेतों के मुताबिक इस बार भी ठंड की अवधि 90 दिन या उससे ज्यादा की हो सकती है। वहीं ये भी बताया जा रहा है इस बार मानसून की विदाई सितंबर में ही होने क्री संभावना है। ऐसे में पोस्ट मानसून सीजन यानि बारिश के बाद के संक्रमण काल के दौरान ही रात के तापमान में गिरावट शुरू हों सकती है। भोपाल में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की पोस्ट मानसून सीजन में माना जाता है। जनवरी और-फरवरी को बिंटर सीजऩ में काउंट किया जाता है। सामान्यत: भोपाल में दिसंबर से ठंड बढ़ती है। इसका पीक जनवरी में होता है। राजधानी में मौसम की अवधि 65 से 80 दिन की मानी जाती है।