कम समय, ज़्यादा रिटर्न! PNB की FD पर मिल रहा है बंपर मुनाफा – जानिए कैसे
PNB FD Scheme: अगर आप कम अवधि (शॉर्ट टर्म) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एफडी स्कीम फायदेमंद हो सकती है। बैंक ने 390 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर संशोधित ब्याज दरों की घोषणा की थी, जो 10 अप्रैल 2025 से लागू हो गई हैं। यह स्कीम सामान्य ग्राहकों, वरिष्ठ नागरिकों और सुपर सीनियर सिटिज़न्स के लिए अलग-अलग ब्याज दरों के साथ उपलब्ध है, जिससे हर आयु वर्ग के निवेशकों को उनकी जरूरत और लाभ के अनुसार विकल्प मिलता है।
390 दिनों की एफडी स्कीम: ब्याज दरें
- सामान्य ग्राहक: 7.10%
- वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक आयु): 7.60%
- सुपर सीनियर सिटिज़न (80 वर्ष या उससे अधिक आयु): 7.90%
₹1 लाख के निवेश पर संभावित रिटर्न
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में ₹1,00,000 जमा करता है, तो 390 दिनों के बाद उसे ₹1,08,141.20 मिलते हैं। यानी ₹8,141.20 का ब्याज मिलता है। वहीं, सामान्य ग्राहक को ₹1,07,604.35 मिलते हैं यानी ₹7,604.35 का ब्याज।
पीएनबी की वेबसाइट पर दिए गए कैलकुलेटर के अनुसार, यदि 13 महीने (लगभग 390 दिन) की एफडी 7.60% की दर से कराई जाए तो निवेशक को ₹1,08,498 की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है और कुल ब्याज ₹8,498 बनता है।
PNB की संशोधित एफडी ब्याज दरें (₹3 करोड़ से कम)
(1 मई 2025 से लागू)
| अवधि | सामान्य ग्राहक | वरिष्ठ नागरिक | सुपर सीनियर सिटिज़न |
| 7 – 14 दिन | 3.50% | 4.00% | 4.30% |
| 15 – 29 दिन | 3.50% | 4.00% | 4.30% |
| 30 – 45 दिन | 3.50% | 4.00% | 4.30% |
| 46 – 60 दिन | 4.50% | 5.00% | 5.30% |
| 61 – 90 दिन | 4.50% | 5.00% | 5.30% |
| 91 – 179 दिन | 5.50% | 6.00% | 6.30% |
| 180 – 270 दिन | 6.00% | 6.50% | 6.80% |
| 271 – 302 दिन | 6.25% | 6.75% | 7.05% |
| 303 दिन | 6.15% | 6.65% | 6.95% |
| 304 दिन – 1 वर्ष से कम | 6.25% | 6.75% | 7.05% |
| 1 वर्ष | 6.70% | 7.20% | 7.50% |
| 1 वर्ष – 389 दिन | 6.80% | 7.30% | 7.60% |
| 390 दिन (विशेष स्कीम) | 7.10% | 7.60% | 7.90% |
| 391 – 505 दिन | 6.80% | 7.30% | 7.60% |
| 506 दिन (विशेष) | 6.70% | 7.20% | 7.50% |
| 507 दिन – 2 वर्ष | 6.80% | 7.30% | 7.60% |
| 2 – 3 वर्ष | 6.75% | 7.25% | 7.55% |
| 3 वर्ष – 1203 दिन | 6.25% | 6.75% | 7.05% |
| 1204 दिन (विशेष) | 6.15% | 6.65% | 6.95% |
| 1205 दिन – 5 वर्ष | 6.25% | 6.75% | 7.05% |
| 5 वर्ष – 1894 दिन | 6.00% | 6.80% | 6.80% |
| 1895 दिन (विशेष) | 5.85% | 6.65% | 6.65% |
| 1896 दिन – 10 वर्ष | 6.00% | 6.80% | 6.80% |
(सोर्स- पीएनबी वेबसाइट)
निवेशकों के लिए क्या है खास?
- इस एफडी स्कीम का सबसे बड़ा फायदा वरिष्ठ और सुपर सीनियर नागरिकों को मिलेगा।
- सुपर सीनियर सिटिज़न को सभी अवधियों में सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
390 दिन की विशेष स्कीम निवेश के लिए सबसे आकर्षक है, जिसमें 7.90% तक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
तेज बहाव बना काल, सारंगढ़ में नाला पार करते कार बही; दंपती की तलाश जारी
आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम, तीर-धनुष लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा