हमले के पीछे क्या थी साजिश? रोनित रॉय ने खोले सैफ-करीना पर हमले के राज Ask ChatGPT
मुंबई : टीवी और फिल्मों की दुनिया के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने एक हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की है। अभिनेता ने बताया कि एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद करीना कपूर खान की गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसने अभिनेत्री को बहुत डरा दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस से जुड़ी यह घटना गंभीर नहीं थी, लेकिन इसने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। चलिए जानते हैं अभिनेता रोनित रॉय ने क्या बताया।
करीना कपूर की कार पर हुआ था हमला
अभिनेता रोनित रॉय हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हए। बातचीत के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने बताया, 'सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, जब करीना कपूर घर लौट रही थी। तो उसी दौरान करीना की कार को धक्का दिया गया, जिस कारण वह घबरा गई थीं फिर उन्होंने मुझसे सैफ को घर ले जाने के लिए कहा।'
मीडिया वाले भी थे तैनात
आगे बातचीत में रोनित रॉय ने बताया कि करीना कपूर के साथ हुई उस घटना के दौरान मीडिया भी आसपास थी और लोग बहुत करीब आ गए थे। अभिनेत्री के कहने के बाद रोनित रॉय, सैफ अली खान को घर लेकर गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो सुरक्षा पहले से ही तैनात थी और उन्हें पुलिस बल का भी पूरा समर्थन मिला।
कब हुआ था सैफ अली खान पर हमला?
16 जनवरी 2025 को एक हमलावर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुस आया था। फिर जब अभिनेता अपने छोटे बेटे जेह को उस घुसपैठिए से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो हमलावर ने एक्टर पर चाकू से वार कर दिया था, जिससे अभिनेता घायल हो गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने घुसपैठिए को पकड़ लिया था।

डरावना मगरमच्छ नहीं, गांव का साथी था गंगाराम; भावुक कर देगी इसकी कहानी
दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
दुर्ग में दुर्लभ करैत की दस्तक, दक्षिण एशिया में गिने-चुने मिलते हैं ऐसे सांप