इंदौर में 30 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एकसाथ 30 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन का आयोजन स्थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से गणेश मंदिर में पूजा पाठ किया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले मुसलमानों ने कहा कि वो सनातन धर्म से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपना रहे हैं।धर्मांतरण के बाद 58 वर्षीय जमीन बी जमना बाई, 34 वर्षीय नीलोफर शेख निकिता, 34 वर्षीय अक्षा शेख आकांक्षा और रज्जाक अब रोहित के नाम से पहचाना जाएगा।कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण कर रहे सभी लोगों की घर वापसी हो रही है। मुस्लिम धर्म छोड़ इन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।यहां बता दें कि रोहित पहले हिंदू ही था। उसने कुछ समय पहले ही मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उसकी घर वापसी हुई है। आज हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों में इंदौर के साथ कई आसपास के शहरों के लोग शामिल हैं। इंदौर के सबसे अधिक एक दर्जन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे