प्रीतिका राव के गंभीर आरोप पर भड़के हर्षद अरोड़ा, दिया मुंहतोड़ जवाब
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक यूजर को जवाब देते हुए हर्षद अरोड़ा के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे और आरोप लगाया था कि वह 'इंडस्ट्री में हर दूसरी औरत के साथ सोता है।'
हर्षद अरोड़ा ने प्रीतिका राव के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी
हर्षद अरोड़ा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह (एक्ट्रेस प्रीतिका राव) ऐसा कुछ क्यों कहेगी, चाहे वह पब्लिसिटी के लिए हो या ध्यान आकर्षित करने के लिए। यह इतना अप्रासंगिक है क्योंकि इतने साल हो गए हैं और अचानक से, आप ऐसी बात क्यों लिखेंगे? शो खत्म होने के बाद से हमने बात नहीं की है। हां, शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे के साथ नहीं रहे, लेकिन हम हमेशा प्रोफेशनल रहे।'
'मैं इस अपमानजनक बयान से हैरान और निराश हूं'
हर्षद अरोड़ा ने आगे कहा, ' मैंने कभी भी पब्लिकली उनके बारे में व्यक्तिगत रूप से बात नहीं की है, इसलिए मैं इस तरह के अपमानजनक बयान से हैरान और निराश हूं। हालांकि मैंने दावे सुने हैं कि कोई और व्यक्ति उनके अकाउंट को हैंडल कर रहा था, लेकिन मेरा मानना है कि अकाउंट होल्डर की जानकारी के बिना कुछ भी बाहर नहीं जाता है।'
'अपनी फैंटेसी से बाहर निकलो'
हर्षद अरोड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रीतिका ने किस मानसिक स्थिति में यह टिप्पणी की। उन्होंने एक्ट्रेस से आगे बढ़ने को कहा। हर्षद बोले, 'आप हर समय आलिया ('बेइंतहा' में प्रीतिका का किरदार) बनकर उस ज़ोन में नहीं रह सकतीं। सपनों से बाहर निकलिए।'
हर्षद अरोड़ा और प्रीतिका राव ने टीवी शो 'बेइंतहा' में साथ काम किया था। शो में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। यह शो दिसंबर 2013 में शुरू हुआ था, और नवंबर 2014 तक चला। अब प्रीतिका राव ने कई साल बाद हर्षद अरोड़ा पर कमेंट कर दिया। एक यूजर ने जब हर्षद अरोड़ा के साथ प्रीतिका के रोमांटिक सीन्स की रील शेयर की, तो वह भड़क गईं और जवाब दिया, 'शर्म आनी चाहिए तुम्हें। इन वीडियो को अपने पेज पर डालने के लिए जबकि मैंने तुमसे बार-बार अनुरोध किया है कि मेरे वीडियो को ऐसे आदमी के साथ पोस्ट न करें जो इंडस्ट्री में मिलने वाली हर महिला के साथ सोता है।'

रोजगार मेले में निकली 794 नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई
तीस्ता विवाद में चीन की एंट्री, दक्षिण एशिया में बढ़ा तनाव
संजय राउत बोले- तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जरूरी, ममता बनर्जी का समर्थन
अमेरिका का अहम फैसला, ईरान वार्ता के बीच ऑपरेशन फ्रीडम पर ब्रेक
विपक्ष का हमला तेज, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा सियासी तनाव
अदला-बदली प्रस्ताव पर भारत का इनकार, ड्रैगन को मिली कड़ी प्रतिक्रिया
वेतन आयोग को लेकर नया अपडेट, कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग
प्यार के छलावे में फंसाकर ठगी, आरोपी को जेल भेजा गया