इलाज के बावजूद नहीं बच सकी जान, MBBS छात्र की मौत
जगदलपुर। डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले नगरनार मार्ग पर हुए इस भीषण हादसे में छात्र और उसके साथ बैठी एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार तड़के करीब 4 बजे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र ने अंतिम सांस ली, जिसके बाद से परिजनों और सहपाठियों में शोक की लहर है।
घूमने के दौरान मौसम बना काल
रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों ने अचानक तिरिया घूमने का मन बनाया था और वे अपनी बाइकों से रवाना हुए थे। वापसी के दौरान नगरनार मार्ग पर अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिससे दृश्यता कम हो गई और छात्र की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठी छात्रा छिटककर दूर जा गिरी, जबकि बाइक चला रहा छात्र सीधे ट्रक की चपेट में आ गया।
इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम
दुर्घटना के तुरंत बाद साथ चल रहे अन्य छात्रों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पहले महारानी अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया। छात्र के सिर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उसे सुपर स्पेशलिस्ट वार्ड में रखा गया था। तीन दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार सुबह छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि घायल छात्रा का उपचार जारी है।
परिजनों में मातम और कानूनी प्रक्रिया
मृतक छात्र राजनांदगांव का निवासी बताया जा रहा है, जिसने महज 6 महीने पहले ही मेकाज जगदलपुर में प्रवेश लिया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मर्ग कायम कर लिया है और बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

रोजगार मेले में निकली 794 नौकरियां, तुरंत करें अप्लाई
तीस्ता विवाद में चीन की एंट्री, दक्षिण एशिया में बढ़ा तनाव
संजय राउत बोले- तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जरूरी, ममता बनर्जी का समर्थन
अमेरिका का अहम फैसला, ईरान वार्ता के बीच ऑपरेशन फ्रीडम पर ब्रेक
विपक्ष का हमला तेज, फारूक अब्दुल्ला के बयान से बढ़ा सियासी तनाव
अदला-बदली प्रस्ताव पर भारत का इनकार, ड्रैगन को मिली कड़ी प्रतिक्रिया
वेतन आयोग को लेकर नया अपडेट, कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग
प्यार के छलावे में फंसाकर ठगी, आरोपी को जेल भेजा गया