स्कूल में थिनर से आग, 4 छात्र झुलसे
रायगड़ा। ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में सोमवार को पेंट थिनर से आग लगने की घटना में चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनिगुड़ा ब्लॉक स्थित पैका डाकुलागुड़ा हाई स्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां बिनोद सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा, जो बाद में बेकाबू हो गया और छात्र झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रायगड़ा की पुलिस अधीक्षक स्वाथी एस कुमार ने बताया कि बिनोद उन्हें यह दिखाना चाहता था कि थिनर कैसे आग पकड़ता है। पहले उसने थोड़ा थिनर डाला और आग लगाई। इसके बाद सभी बारी-बारी थिनर डालकर आग लगाने लगे। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई, जिससे छात्र झुलस गए।

असम की राजनीति गरमाई, पीजूष हजारिका ने पवन खेड़ा पर साधा निशाना
अक्षय खन्ना की प्रोफेशनल लाइफ का दिलचस्प खुलासा
‘धुरंधर’ के सेट से सामने आईं राघव चड्ढा की तस्वीरें
वोट डालने के बाद बोले नारायणसामी, कहा- जनता का समर्थन गठबंधन के साथ
प्रेम संबंध का दर्दनाक अंजाम, आरोपी की हैवानियत उजागर
ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट के समर्थन में उतरीं सोना मोहापात्रा
सरकारी दावों की खुली पोल, शिक्षा व्यवस्था लाचार
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चली सीलिंग की कार्रवाई
रीवा में गुरु-शिष्य संबंध पर सवाल, शिक्षक की हरकत से हड़कंप