चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लोहर्सी। चिल्हाटी सड़क हादसा शुक्रवार शाम पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में सामने आया, जहां धान मंडी के पास स्थित दर्री तालाब में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी छोटाला तिवारी (40 वर्ष), पिता त्रिजूगी नारायण तिवारी, शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर से ईंट खाली कर सेमरा से लौट रहे थे। जैसे ही वाहन चिल्हाटी-सेमहरा मार्ग पर दर्री तालाब के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे फिसलते हुए सीधे तालाब में जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि छोटाला तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तालाब से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात