बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में दिखाया कमाल
आईसीसी ने मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के नाम का एलान कर दिया है। भारत को टी20 विश्वकप 2026 का खिताब दिलाने वाले संजू सैमसन को आईसीसी ने मार्च महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इसी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला।आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे सैमसन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बेहद खास है, खासकर क्योंकि यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे यादगार दौर में मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में योगदान देना एक सपना पूरा होने जैसा था और उस पल की अहमियत समझने में मुझे थोड़ा समय लगा।उन्होंने आगे कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट के लिए रोमांचक समय है। टीम में काफी प्रतिभा है और मैं अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का मौका दिया।

सूरत की सभा में पीएम मोदी ने याद किया 1987 का दौर, कही बड़ी बात
पुणे में सिलिंडर ब्लास्ट, आग में फंसे लोग, 2 घायल
फिटनेस लवर्स के लिए खास रेसिपी, 5 सामग्री से तैयार होगा प्रोटीन पाउडर
नर्मदा मुख्य पाइपलाइन फटने से Indore की जल व्यवस्था प्रभावित
अफगानिस्तान मुकाबले से पहले चयन की चुनौती, कौन बनेगा विकेटकीपर बल्लेबाज?
उज्जैन में नारकोटिक्स छापा, शिप्रा एक्सप्रेस से बड़ी ड्रग्स खेप बरामद
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का विरोध, एनएसयूआई ने हवन कर किया संदेश
हजीरा में L&T यूनिट का निरीक्षण, सूरत पहुंचे पीएम मोदी
आइस प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी
हनुमानताल में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, सुअरमार बम से हमला