हड़ताल से सड़कों पर 650 मीट्रिक टन कूड़ा
वाराणसी: दो माह से वेतन नहीं मिलने से खफा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को धनेसरा तालाब परिसर, भेलूपुर जलकल, बेनियाबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। वहीं, शहर में कूड़ा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई।
सड़कों पर बीते मंगलवार को 650 मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा रहा। लोगों का बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो गया। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अल्टीमेटम देने के बाद भी वेतन नहीं मिला तो मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। दोपहर बाद 150 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है। जबकि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आज कूड़ा नहीं उठाया गया है। आम दिनों में शहर से रोज 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है।
बोले अधिकारी
कूड़ा उठवाने के लिए कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। इससे जुड़ीं फाइलें मंगाई गई हैं। सत्यापन कर जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। दोपहर बाद शहर में कूड़ा उठवाया गया है।
इन इलाकों से नहीं उठा कूड़ा
कच्ची बाग जैतपुरा, पीलीकोठी बलुआबीर, बहेलिया टोला, मछोदरी, पीलीकोठी, लहुराबीर, चेतगंज, औरंगाबाद, लक्सा, सोनिया, सिगरा, महमूरगंज, सुदंरपुर, नरिया, लंका, भेलूपुर, इंग्लिशिया लाइन, चौक, दशाश्वमेध, मंडुवाडीह, कचहरी।

विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट