अक्टूबर में 7 बैंकों ने एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया
नई दिल्ली। अक्टूबर 2024 में शिवॉलिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक सहित 7 बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 अक्टूबर को बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक की तरफ से एफडी पर ग्राहकों को 3.5 फीसदी से 8.3 फीसदी तक का ब्याज जबकि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की तरफ से 4 फीसदी से लेकर 8.8 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से 24 महीने की अवधि की एफडी पर दिया जा रहा है, जो आम ग्राहकों के लिए 8.30 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.80 फीसदी है। इंडसइंड बैंक ने 7 अक्टूबर को बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक की तरफ से आम ग्राहकों को एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी जबकि वरिष्ठ नागरिकों 4 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी तक तक का ब्याज दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल से 2 साल तक की टैन्योर वाली एफडी कराने पर दिया जा रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की नई दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक की तरफ से ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक की तरफ से सबसे ज्यादा ब्याज 7.75 फीसदी 400 से 500 दिन की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है। फेडरल बैंक की नई एफडी दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक की तरफ से ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7.4 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 777 दिन की अवधि की एफडी पर 7.40 फीसदी ऑफर किया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई एफडी दरें 14 अक्टूबर से प्रभावी हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को 4.25 फीसदी से लेकर 7.30 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है। एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक आम ग्राहकों के लिए 7 दिनों से 10 सालों की अवधि के लिए 3.50 से 7.25 फीसदी तक की एफडी दरें दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक की ब्याज दरें और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.30 फीसदी से 8.05 फीसदी तक की ब्याज दरें प्रदान करता है। ये दरें 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 सालों की अवधि के लिए कॉलेबल डिपॉजिट पर 4 फीसदी से 7.45 फीसदी तक की एफडी दरें ऑफर कर रहा है। बैंक 555 दिनों की अवधि के नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर 7.50 फीसदी की सबसे ज्यादा ब्याज दर दे रहा है।

सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉