श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के लिए 800 करोड़ की परियोजना मंजूर
नई दिल्ली । केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह को बेहतर बनाने के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना को मंजूरी दे दी। आधिकारिक बयान के अनुसार मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के नेताजी सुभाष डॉक ऑफ केडीएस की गोदी संख्या आठ के पुनर्निर्माण और गोदी संख्या सात और आठ के मशीनीकरण को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि स्वीकृत परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि परियोजना की अनुमानित लागत 809.18 करोड़ रुपये है।

बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन