बेंगलुरु कैफे में हुए विस्फोट में 9 लोग घायल
बेंगलुरु। बेंगलुरु के मशहूर कैफे में हुए विस्फोट को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बम विस्फोट बताया है। इस हादसे में कम से कम 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि कैफे के अंदर एक बैग में विस्फोटक रखा गया था, जिसमें धमाका हुआ है।
बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार की दोपहर तब तक सब कुछ सामान्य था, जब तक कि विस्फोट नहीं हुआ था। कर्मचारी सेवा में लगे थे और लोग अपने खाने का लुत्फ ले थे। कुछ लोग काउंटर पर नजर आ रहे थे। इसी वक्त एक जोरदारा धमाका होता है और शांत माहौल दहशत में तब्दील हो जाता है। कैफे के अंदर अब चीख-पुकार और भागम-भाग जैसी स्थिति में अफरा-तफरी मच जाती है। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। हादसे को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जो कहा उसके मुताबिक रामेश्वरम कैफे में हुआ धमाका एक बम विस्फोट था, जिसमें कम से कम 9 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपनी ब्रीफिंग में जानकारी दी है कि कैफे के अंदर एक बैग में विस्फोटक रखा गया था। सीएम सिद्धारमैया बताते हैं कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कैफे के अंदर बैग रखते हुए दिखा है। पुलिस को कैफे में कोई और विस्फोटक नहीं मिला है। सीएम ने बताया कि जिस व्यक्ति ने कैफे के अंदर बैग रखा, वह सीसीटीवी फुटेज में कैश काउंटर से एक टोकन लेते हुए भी नजर आया है। इस मामले में कैफे के कैशियर से पूछताछ की जा रही है। हादसे में हुए घायलों में कैफे के कर्मचारी और एक कस्टर शामिल है। सीएम के मुताबिक घायलों की चोटें गंभीर नहीं हैं। धमाके के तुरंत बाद ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई थी और उसने साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना स्थल से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड प्राप्त हुए हैं। पुलिस विस्फोट से पहले के घटनाक्रमों का पता लगाने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।
कैफे विस्फोट में हुए घायलों में एक महिला स्वर्णम्बा (49वर्ष) है, जो कि 40फीसदी जल गई है। अन्य घायलों में कैफे के कर्मचारी फारूक (19वर्ष), अमेज़ॅन कंपनी का कर्मचारी दीपांशु (23वर्ष), मोहन (41वर्ष), नागश्री (35वर्ष), मोमी (30वर्ष), बलराम कृष्णन (31वर्ष), नव्या (5वर्ष), श्रीनिवास (67वर्ष) शामिल हैं।

शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित