आरती सिंह का ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत
आरती सिंह ने दीपक चौहान से 39 साल की उम्र में शादी रचाई। इस कपल ने मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब एक बार फिर आरती ने शादी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका वेलकम होता नजर आ रहा है।
आरती सिंह का हुआ ग्रैंड वेलकम
सोमवार 6 मई को आरती सिंह अपनी शादी के जश्न का एक अनदेखे वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह पति दीपक से साथ गाड़ी से बाहर निकलती नजर आ रही है, तभी उनकी नजर एक इमारत पर पड़ती हैं, जिसे खूबसूरत लाइटों से सजाया हुआ है। इस दौरान बेबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के आस-पास उनके परिवार और रिश्ता भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए मैंने कभी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था। मेरी आंखों में खिलखिलाहट, मुस्कान, बच्चे जैसा उत्साह आपको बताता है कि मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार किया जाएगा। एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितना भाग्यशाली हूं। दीपक की आरती।
आरती और दीपक की पहली रसोई
हाल ही में आरती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें उनके पति शादी के बाद पहली बार उनके लिए रसोई में कुछ बनाते नजर आए थे। अभिनेत्री ने फोटो के लिखा था, 'रात के 1.45 बजे... पहली रसोईं।' साथ ही दूसरी फोटो में मैगी नजर आ रही है, जो दीपक ने खुद बनाई है।
आरती और दीपक की लव स्टोरी
आरती सिंह ने शादी से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और दीपक की मुलाकात एक आंटी के जरिए हुई थी, जो मैचमेकर हैं। आरती ने यह भी कहा था कि दीपक के साथ उनकी यह अरेंज मैरिज है। इसमें कोर्टशिप पीरियड था, क्योंकि वे एक-दूसरे को जानना चाहते थे।
साल 2023 की जुलाई में दोनों की मुलाकात हुई थी। नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदले का फैसला किया। आरती के मुताबिक दीपक ने इस साल जनवरी में उन्हें प्रपोज किया था और अभिनेत्री ने हां कह थी।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा