अभय देओल के मेकअप ने किया फैंस को हैरान
एक्टर्स को अक्सर किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने आप में बदलाव करने पड़ जाते हैं। कभी सिर्फ चेहरा, तो कभी पूरे शरीर की ही कायापलट हो जाती है। कई बार ये बदलाव इतना ज्यादा हो जाता है कि फोटो देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि आखिर ये व्यक्ति है कौन। कुछ ऐसा ही हाल एक्टर अभय देओल का हुआ है।'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका चेहरा नीला पड़ा नजर आ रहा है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट है और इसका पूरा माजरा ही अलग है।अभय देओल अपकंमिंग फिल्म 'बन टिक्की' की तैयारी में जुटे हैं। इस मूवी के लिए उन्होंने अपना चेहरा रंगवाया है या यूं कहें कि मेकअप ही ऐसा किया है कि वह कुछ अजीब से लग रहे। उन्होंने अपने मेकअप की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी फिल्म बन टिक्की के लिए फेस पेंट। यह आउट ऑफ हैंड हो रहा है!'
इन तस्वीरों में अभय देओल को बैंगनी रंग के आईशैडो और भारी उभरे गालों में देखा जा सकते है। चेहरे पर लाइट पिंक शेड का मेकअप और आंखों पर बैंगनी रंग का मेकअप किए वह नजर आए हैं। इनमें उनका चेहरा कुछ अजीब सा लग रहा है। इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'नशा कम किया करो।' एक ने कमेंट किया, 'ब्रो देव डी बनते जा रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा एक और एक्टर ने बोटोक्स करा लिया।'

प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
विकास और सुशासन को समर्पित सेवा संकल्प
सूतक काल लागू होगा या नहीं, विशेषज्ञों की राय
कुपोषण दर घटाने के लिए सरकार की नई पहल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित