अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की स्थिति बरकरार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पुरुषों की आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस लिस्ट में चार कीवी तेज गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती चार मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में काफी फेरबदल हुआ।
किन चार कीवी गेंदबाजों को मिला फायदा?
अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में मैच जिताऊ स्पेल डाला था। उन्होंने महज नौ रन देकर एक विकेट हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस प्रदर्शन ने उन्हें 12 पायदान ऊपर चढ़ाकर 39वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उनके साथी तेज गेंदबाज बेन सियर्स 20 पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। काइल जैमीसन ने पांच पायदान की छलांग लगाई है। वह 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जैकरी फॉल्क्स आठ पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
केशव महाराज ने भी लगाई छलांग
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। केशव महाराज ने पांच पायदान की छलांग लगाकर 47वां स्थान अपने नाम कर लिया है। उनके साथी खिलाड़ी ओटनील बार्टमैन सात पायदान ऊपर चढ़कर 66वें स्थान पर पहुंच गए है। गेराल्ड कोएत्जी 46 पायदान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जॉर्ज लिंडे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार भारतीय
भारत के अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वह फिलहाल हमवतन ईशान किशन से आगे चल रहे हैं। हालांकि, भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रैंकिंग में सुधार किया। वेलिंगटन में 32 रनों की पारी खेलने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग
स्थान टीम बल्लेबाज रेटिंग
01 भारत अभिषेक शर्मा 875
02 भारत ईशान किशन 871
03 पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
04 इंग्लैंड फिल सॉल्ट 792
05 श्रीलंका पाथुम निसांका 766
06 भारत तिलक वर्मा 742
07 भारत सूर्यकुमार यादव 722
08 न्यूज़ीलैंड टिम साइफर्ट 719
09 इंग्लैंड जोस बटलर 716
10 दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 709
टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
स्थान टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 जिम्बाब्वे सिकंदर रजा 328
02 भारत हार्दिक पांड्या 299
03 पाकिस्तान सैम अयूब 275
04 नेपाल दीपेंद्र सिंह ऐरी 244
05 अफगानिस्तान अजमतुल्लाह ओमरजई 241
06 वेस्ट इंडीज रोस्टन चेस 239
07 अफगानिस्तान मोहम्मद नबी 209
08 न्यूज़ीलैंड मिचेल सैंटनर 208
09 पाकिस्तान मोहम्मद नवाज 203
10 वेस्टइंडीज रोमारियो शेफर्ड 197
टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग
स्थान टीम खिलाड़ी रेटिंग
01 अफगानिस्तान राशिद खान 753
02 भारत वरुण चक्रवर्ती 740
03 पाकिस्तान अबरार अहमद 736
04 इंग्लैंड आदिल राशिद 721
05 भारत जसप्रीत बुमराह 702
06 ऑस्ट्रेलिया एडम जाम्पा 682
07 दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 676
08 वेस्ट इंडीज मैथ्यू फोर्ड 667
09 बांग्लादेश मुस्तफिजुर रहमान 665
10 अफगानिस्तान मुजीब उर रहमान 663

CM साय की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबल
सालों पुराने हत्याकांड पर फिर न्यायिक कार्रवाई तेज
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा मोड़, शाकिब की एंट्री पर नजरें
ममता बनर्जी का दो टूक संदेश- राज्य में NRC की एंट्री नहीं
सोशल मीडिया पर दुरुपयोग पर न्यायालय का कड़ा रुख
पंचायतों में फंड के दुरुपयोग पर कार्रवाई के निर्देश
अफसरों की लापरवाही पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची