15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
रायपुर|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ACB की टीम ने शहर में रिश्वत खोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ACB की टीम ने आरटीओ के बाबू (क्लर्क) को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मामले में क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर करवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत ACB रायपुर में की थी, जिसके बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को RTO ऑफिस पहुंचकर क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया|
बाबू ने की 15 हजार रिश्वत की मांग
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान शोभा राम देवांगन रायपुर RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में हुई है. वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ियों का ट्रांसफर कराने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे मांग रहा था. बताया जा रहा है कि उसने इस काम के बदले में पीड़िता से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी|
पीड़ित ने की ACB में शिकायत
शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की शिकायत रायपुर ACB से की है. शिकायत के मिलने के बाद ACB की टीम ने जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया. पूरी प्लानिंग के तहत जब आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपये ले रहा था, उसी दौरान ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाबू को रंगे हाथों दबोच लिया|
इस मामले में फिलहाल, ACB की टीम रिश्वतखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है|

रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा
संसद में बढ़ा सियासी तापमान, धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे पर आमने-सामने आए खरगे और नड्डा
मोतीलाल ओसवाल की टॉप स्टॉक पिक्स, इन 5 शेयरों में दिख रहा शानदार रिटर्न का अनुमान