Adani पर भ्रष्टाचार के आरोप, कानूनी दबाव से निपटने की रणनीति तेज
एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और बिजनेसमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) के प्रतिनिधियों ने अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इन बैठकों का मकसद विदेश में रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में अदाणी पर दर्ज आपराधिक आरोपों को हटवाने की संभावना तलाशना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बातचीत इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी और हाल के हफ्तों में इसमें तेजी आई है। यदि मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो यह मामला अगले एक महीने के भीतर सुलझ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी के प्रतिनिधियों ने तर्क दिया है कि यह मामला राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदा नीति प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है और उन्होंने इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर एक साथ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोपों के अनुसार, गौतम अदाणी ने भारत में सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने की पेशकश की थी। इस मामले में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) द्वारा एक समानांतर सिविल केस भी दायर किया गया है। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
ओरछा के जहांगीर महल का नाम बदलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री के बयान के बाद उठे कई सवाल
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
तेज बहाव बना काल, सारंगढ़ में नाला पार करते कार बही; दंपती की तलाश जारी