बालोद जिले की ग्राम सभाओं में शामिल हुए अतिरिक्त सचिव
रायपुर : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।
ठाकुर ने ग्राम गुजरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाइयों एवं चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता, सिकलसेल एवं एनीमिया जांच तथा सुरक्षित प्रसव सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मितानिनों से चर्चा की।
अपने प्रवास के दौरान ठाकुर ने सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की सदस्य रोमबती के निवास पर पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे सिलाई कार्य का अवलोकन किया और राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत मिले सहयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन से जुड़े महिला समूह की सदस्यों से बातचीत कर उनकी आय, चुजे एवं मुर्गियों के आहार की व्यवस्था तथा व्यवसाय के अन्य पहलुओं की जानकारी भी ली।
ग्राम दानीटोला में ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों सुमित्रा बाई एवं सुखित राम के नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों से किश्तों की राशि, शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ठाकुर ग्राम भैंसबोड़ पहुँचे और वहां निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला स्वसहायता समूह की सदस्यगण उपस्थित थे।

इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा