आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटैल को बोर्ड से मिली डिमर्जर की मंजूरी
मुंबई । आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के निदेशक मंडल ने मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि उसकी योजना कंपनी के अलग होने के 12 महीनों के भीतर 2,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की है। बयान के अनुसार एबीएफआरएल के निदेशक मंडल ने हाल ही में हुई बैठक में आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स लिमिटेड (एबीएलबीएल) के अलग होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। विभाजित होने की प्रक्रिया पूरी होने पर एबीएलबीएल अलग से सूचीबद्ध होगी। एबीएफआरएल ने कहा कि इस प्रक्रिया को एनसीएलटी व्यवस्था योजना के माध्यम से लागू किया जाएगा और इसके पूरा होने पर एबीएफआरएल के सभी शेयरधारकों के पास दोनों कंपनियों में समान शेयरधारिता होगी। कंपनी ने बयान में कहा कि प्रक्रिया के पूरा होने के 12 महीनों के भीतर एबीएफआरएल ने अपने बहीखाते को मजबूत करने और शेष इकाइयों की वृद्धि को जरूरी कोष उपलब्ध कराने के लिए 2,500 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना बनाई है। मदुरा फैशन एंड लाइफस्टाइल व्यवसाय में चार फास्ट फैशन ब्रांड लुई फिलिप, वैन ह्यूसेन, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड के साथ-साथ अमेरिकन ईगल और फॉरएवर 21 जैसे कैजुअल वियर ब्रांड शामिल हैं। इसके पास स्पोर्ट्सवियर ब्रांड रीबॉक और वैन ह्यूसेन के तहत इनरवियर व्यवसाय के लिए एक ब्रांड लाइसेंस भी है, जिसे एक अलग सूचीबद्ध इकाई में विभाजित किया जाएगा।

शंकराचार्य विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, सपा और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
सरदार सरोवर परियोजना प्रभावितों की मुश्किलें: बड़वानी में अधूरी पुनर्वास तस्वीर, पानी के लिए संघर्ष
दलित राजनीति पर नजर, समाजवादी पार्टी की 15 मार्च को प्रदेशव्यापी तैयारी
ईरान हालात सुधरे, खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल; कैबिनेट मंत्री का बयान
राज्यसभा उम्मीदवार तय करने की जद्दोजहद: राजद में दो नामों पर हो रही मंथन
चंद्रग्रहण के कारण बदली होली की टाइमिंग, देर रात दहन; रंग कल
अंतरराष्ट्रीय तनाव की मार, चमड़ा उद्योग और मीट निर्यात पर ब्रेक
होली को लेकर प्रशासन सख्त, अस्पताल अलर्ट; ओपीडी बंद, मेट्रो-बिजली पर जारी गाइडलाइन