अफगानिस्तान का पाकिस्तान के खिलाफ खेल से इंकार, करोड़ों का नुकसान झेलेगा PCB
नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर बिगड़े हालात का असर इंटरनेशनल क्रिकेट पर भी पड़ा है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला किया है, जिससे नवंबर में होने वाली इस रोमांचक सीरीज पर संकट मंडरा रहा है. यह कदम अरगुन जिले में हाल ही में हुई एक दुखद घटना के बाद उठाया गया है, जहां पाकिस्तानी सेना की ओर से हवाई हमले में तीन अफगानी क्रिकेटरों की जान चली गई. इस घटना ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है.
पाकिस्तान से खेलने के लिए किया इनकार
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच यह ट्राई सीरीज 17 से 29 नवंबर तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाली थी. इसके लिए अफगानिस्तान को पाकिस्तान का दौरा करना था, जहां तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकाबले खेलतीं. खासतौर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान को सीरीज के उद्घाटन मुकाबले में 17 नवंबर को आमने-सामने होना था, उसके बाद 23 नवंबर को दूसरी भिड़ंत थी. लेकिन अब एसीबी के इनकार से पूरा टूर्नामेंट खतरे में पड़ गया है.
यह फैसला तब आया है जब दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक रिश्ते पहले ही नाजुक मोड़ पर पहुंच चुके हैं. वहीं, इस ट्राई सीरीज का ऐलान भी उसी समय हुआ था, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद और बाकी मुद्दे उफान पर थे. याद रहे, भारत ने भी पिछले कई सालों से पाकिस्तान के साथ बाइलेट्रल सीरीज से दूरी बना रखी है. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलेट्रल सीरीज 2012-13 में खेली गई थी, जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था, वहीं टीम इंडिया तो 2005-06 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी. अब अफगानिस्तान का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है.
पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान?
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, बोर्ड आपात बैठक बुला सकता है ताकि सीरीज के लिए कोई तलाशे जा सकें. अगर यह सीरीज पूरी तरह रद्द हो जाती है, तो पीसीबी को करोड़ों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें प्रसारण अधिकार, टिकट बिक्री और प्रायोजन शामिल हैं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि