इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव तीन अप्रैल को
प्रयागराज। एशिया में वकीलों के सबसे बड़े संगठन इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव तीन अप्रैल को होगा। हाई कोर्ट के अधिवक्ता मतदान करके नई टीम चुनेंगे। एल्डर कमेटी की सहमति के बाद चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम तय हुआ। उसे सोमवार को घोषित किया गया।नामांकन पत्रों की बिक्री पांच मार्च से शुरू हो जाएगी। पत्रों की बिक्री के साथ जमानत राशि जमा की जाएगी। नामांकन पत्र पांच मार्च से 10 मार्च तक काउंटर से लिए जा सकेंगे। वहीं, प्रत्याशी 11 से 14 मार्च तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 15 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। इसके बाद 16 व 17 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी।18 मार्च को उस पर आपत्ति दाखिल करने का समय दिया गया है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची 21 मार्च को घोषित की जाएगी। घोषित प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे। मतदान तीन अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।हाई कोर्ट बार के संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह के अनुसार चुनाव कराने के लिए छह सदस्यीय निर्वाचन कमेटी बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। इनके नाम की घोषणा एक-दो दिन में की जाएगी। उन्हीं की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल