धमकी और दबाव के बीच पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
जबलपुर|मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती को बंधक बनाकर पहले उसे देह व्यापार करवाया गया. अब केस वापस करने के लिए धमकाया जा रहा है. आरोप है कि बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया की मां केशर बाई और उसके दोस्त पप्पू यादव पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसको लेकर पीड़िता ने ओमती थाने में एक और एफआईआर दर्ज करवाई है|
काम देने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया
युवती ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसके एक करीबी शीतल दुबे ने काम दिलाने के बहाने पहले एक होटल में बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं जबरन देह व्यापार के धंधे में भी धकेला. इसको लेकर युवती ने एक जून को शिकायत दर्ज करवाई थी. लेकिन अब युवती का कहना है कि आरोपी की मां केशर बाई ने नवंबर में उसे समझौता करके केस वापस लेने के लिए फोन किया था. युवती ने आरोप लगाया है कि आरोप ना मानने पर मंडल अध्यक्ष की मां ने धमकाना शुरू कर दिया|
कोर्ट परिसर में रोककर हत्या की धमकी
युवती ने बताया कि मामले में 28 और 30 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान आरोपी अतुल चौरसिया के दोस्त पप्पू यादव ने कोर्ट परिसर में ही रोककर उसे केस वापस लेने की धमकी दी थी. युवती ने बताया कि पप्पू यादव ने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया तो हत्या कर देंगे|
मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
वहीं युवती की शिकायत के बाद पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में केस पहले से ही कोर्ट में है. अब केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने को लेकर मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक