अंतर सिंह दरबार को होम लोन घोटाले में मिली राहत
इंदौर। कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को होम लोन घोटाले में राहत मिल गई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर दी है। मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में इंदौर की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने 23 दिसंबर को अंतर सिंह व अन्य को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद अंतर सिंह ने सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील दायर की।
लोकायुक्त के सामने इंदौर को-आपरेटिव बैंक में नियमों को ताक पर रखकर लोन देने का मामला आया था। इसके बाद लोकायुक्त ने इस मामले में महू से पूर्व विधायक अंतर सिंह, कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल सहित अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। जब यह सब गड़बड़ी हुई उस समय अंतर सिंह दरबार बैंक में संचालक के पद पर थे।एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट से सजा होने के बाद उन्होंने कोर्ट में सजा निलंबन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने आवेदन स्वीकार कर सजा निलंबित कर दी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आशीष अग्रवाल और जयेश गुरनानी ने पक्ष रखा। हाई कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद इंदौर की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा पर अंतरिम रोक लगा दी।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान