एडवेंट इंटरनेशनल से 2,475 करोड़ जुटाएगी अपोलो हेल्थको
चेन्नई । अपोलो हॉस्पिटल्स की अनुषंगी अपोलो हेल्थको ने 2,475 करोड़ रुपये जुटाने के लिए वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल के साथ एक समझौता किया है। एक वरिष्ठ कंपनी अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस समझौते के तहत अपोलो हेल्थको लिमिटेड अगले 24 से 30 महीनों में अपनी थोक दवा वितरक फर्म केइमेड प्राइवेट लिमिटेड का एडवेंट इंटरनेशनल के साथ एकीकरण करेगी। इस विलय के बाद एक संयुक्त इकाई बनाई जाएगी जिसमें एडवेंट इंटरनेशनल की 12.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। संयुक्त इकाई का मूल्यांकन 22,481 करोड़ रुपये होगा। विलय के बाद केइमेड प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारकों के पास 25.7 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड बहुलांश शेयरधारक होगी। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा कि एडवेंट के निवेश और केइमेड के विलय के साथ संयुक्त इकाई अग्रणी खुदरा स्वास्थ्य कंपनियों में से एक होगी।

Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह? पुलिस जांच में जुटी
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
ग्रामीण घरों तक पानी पहुंचाने की मुहिम, जल जीवन मिशन को फंड की दरकार
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश