गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी हो रहा है। इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी।वहीं, इसका समापन चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।
इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज कई शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को ही चैत्र नवरात्र का भी शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी।
गुड़ी पड़वा पर घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाएं।
द्वार पर रंगोली बनाएं।
बांस की लकड़ी पर सुंदर वस्त्र बांधकर उस पर तांबे या चांदी का लोटा उल्टा रखकर नीम की पत्तियों और चीनी की माला से सजाएं। इसे घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर लगाएं। इस दिन सुबह नीम की पत्तियों, गुड़ और इमली का मिश्रण खाया जाता है, जो जीवन के सुख-दुख और सेहत के संतुलन का प्रतीक है।

संसद में अखिलेश की दो टूक, 'सरकार से कांग्रेस की कोई डील तो नहीं?' बयान से मची हलचल
कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी निगाहें, जिम्बाब्वे दौरा तय कर सकता है कई खिलाड़ियों का भविष्य
फिल्म 'सिंघम' के 15 साल पूरे, पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए अजय देवगन
डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ीं, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कोर्ट करेगा सजा का ऐलान
दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा का असर, कई स्टेशनों की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित