ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भारत ने तगड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने सोमवार को ग्रोस आइलेट में खेले गए सुपर-8 राउंड के मैच में कंगारू टीम को 24 रन से पटखनी दे डाली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बना सकी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बांग्लादेश पर टिकी है।
अगर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में हरा दिया और उसका अंतर कम रहा, तो नेट रन रेट के आधार पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। अब तक इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम अंतिम-4 में जगह पक्की कर चुकी हैं।
मिचेल मार्श ने किया स्वीकार
ऑस्ट्रेलिया की हार से कप्तान मिचेल मार्श जरूर झल्लाए, लेकिन पूरी कोशिश की कि अपनी बातों से इसे जाहिर नहीं कर सके। मार्श ने माना कि हारना निराशाजनक रहा, लेकिन उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। मिचेल मार्श ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पारी की तारीफ भी की।
मिचेल मार्श का बयान
मार्श ने कहा, ''यह निराशाजनक है। वैसे, तकनीकी रूप से अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीद है। आज भारतीय टीम ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। मेरे ख्याल से 40 ओवर के दौरान कई छोटे अंतर रहे, लेकिन ईमानदारी की बात रही कि भारतीय टीम ने बेहतर खेल दिखाया।''
कंगारू कप्तान ने साथ ही कहा, ''रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। 15 साल से हम देख रहे हैं कि अगर रोहित शर्मा इस तरह के मूड में हो तो क्या कर सकते हैं। उन्होंने शानदार शुरुआत हासिल की और फिर बेहतरीन पारी खेली। इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते समश् आपको लंबे समय तक विकेट भी संभालने पड़ते हैं। मगर हमारे खिलाफ भारत ने शानदार खेल दिखाया।''

सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा